एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारी बारिश के बीच 20 अगस्त को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति-वृक्ष रोपण समारोह में बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह धनबाद के पूर्व संसद पशुपति नाथ सिंह ने अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद टिकैत उमराव सिंह की याद में औषधीय वृक्ष कचनार का एक पौधा रोपित किया।
ज्ञात हो कि प्रख्यात शहीद टिकैत उमराव सिंह झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में ओरमांझी प्रखंड के खटंगा गांव रहिवासी थे। वे स्वतंत्रता संग्राम में शहीद विश्वनाथ शाहदेव के साथ मिलकर अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकने हेतु फिरंगियों के दांत खट्टे कर दिए थे। अंग्रेजों ने धोखे से इन्हें पकड़कर चूटू पालू घाटी में एक पेड़ पर फांसी पर लटका दिया था। संस्थान द्वारा इनके जन्म स्थल से लाई गई पवित्र मिट्टी पर ही आज पौधा रोपण कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई और देश की आजादी में इनके योगदान और संघर्ष को याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने पौधा रोपित कर कहा कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति-वृक्ष रोपण समारोह स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और उन्हें याद करने का एक प्रशंसनीय सह अनूठी पहल है।
संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि संस्थान के पर्यावरण प्रहरी सह देशभक्तों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके जन्म स्थल की पवित्र मिट्टी एकत्रित करने का कार्य किया जारहा है। इस समारोह में सुरेन्द्र कुमार पांडेय, रघुवर प्रसाद, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, अखिलेश ओझा, वीरेंद्र चौबे, मृणाल चौबे, भैया आर एन ओझा, हरेराम मिश्र, अशोक वर्मा, अक्षय दुबे, मनीष झा, अनुराग मिश्र, ललित प्रसाद, श्रीराम ओझा, राज रंजन सहित कई पर्यावरण प्रहरी और देशभक्त उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply