Advertisement

जरीड़ीह एवं बालीडीह अंचल का भाकपा प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा बीते 19 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार में जरीड़ीह अंचल एवं बालीडीह अंचल प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एक शोक प्रस्ताव पास कर पार्टी द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पुर्व विधायक कॉमरेड ओमी लाल आजाद, कॉ खेमलाल महतो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में दोनों अंचलो ने आगामी 22 अगस्त को होने वाले जिला सम्मेलन के लिए अपना अपना प्रतिनिधि साथियों का चयनित किया। बतौर प्रयवेक्षक कॉ गणेश प्रसाद महतो एवं सहयोगी साथी कॉ सुरेश प्रसाद शर्मा उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जरीड़ीह अंचल कमिटि के अंचल सचिव कॉ वैद्यनाथ महतो ने सचिव रिपोर्ट रखा, वहीं बालीडीह अंचल का रिपोर्ट कॉ शंकर मांझी ने रखा। इस अवसर पर पर्यवेक्षक कॉ गणेश प्रसाद महतो ने अपने सम्बोधन मे कहा कि उनकी पार्टी की वही समस्या होती है, जो आम जनों तथा गरीबों की समस्या होती है। यहां अलग से समस्या नही होती है। उन्होंने कहा कि कम्यूनिस्टों ने मानवता की सोंच को हमेशा आगे रखा है। संप्रदायवाद के खिलाफ लड़ाईयाँ लड़ी है।

नफरती तत्वों के खिलाफ संघर्ष किया है और आगे भी करेगा। इसी कमीवेशी के आलोक में हम सभी सम्मेलन करते है, क्योंकि हम क्रान्तिकारी पार्टी भाकपा के सदस्य हैं।
उपस्थित कॉमरेड साथियो ने इस अवसर पर सम्मेलन सितम्बर महीने मे दोनो अंचलों में करने का जिम्मा लिया और स्थानीयों मुद्दों को लेकर आन्दोलन की रणनीति बनाने की बात कही। अध्यक्षता कॉ कमरुल अंसारी एवं कॉ कार्तिक मांझी ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *