एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यालय में 20 अगस्त को पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी।
जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आरसीएमएस कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद उपस्थित मजदूरों ने कतारबद्ध होकर दिवंगत राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिवंगत को नमन किया।
मौके पर क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश में सूचना क्रांति स्थापित करनेवाले पहले राजनेता रहे है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई के ब्रिच कैन्डी अस्पताल में हुआ था। कहा कि वर्ष 1984 में जब उनकी माताजी व् तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, तब देश भारी अराजकता स्थिति में था।

दिवंगत राजीव गांधी ने देश का बागडोर अपने हांथो में लेकर अराजकता समाप्त कर देश को प्रगति की उन्होंने नई दिशा दी थी। उनकी सबसे बड़ी देन देश में सूचना क्रांति के तहत प्रसार भारती विधेयक को पारित करना रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आज देश में मीडिया लोकतंत्र की रक्षा में सशक्त भूमिका का निर्वाह कर रही है।
जयंती समारोह में क्षेत्रीय सचिव सिंह के अलावा अशोक ओझा, अंजनी कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, संजय कुमार, मो. रिजवान उर्फ भाईजान, एस एन रेड्डी, पीतांबर बेहरा, प्रफुल्ल प्रधान, जाहिद आलम, अशोक उड़िया, अशोक घांसी, अनवर अंसारी, अरुण गोप, बबुआ मांझी, बजरंग नोनिया, भगवान दास ठाकुर, भोला मांझी, जानकी महतो, ललन केवट, रब्बानी नंबर दो, राम प्रसाद, सागीर मियां, शत्रुघन सोनार, शमीम, सुकर सिंह, उचित कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply