Advertisement

गोमिया क्षेत्र में नहीं थम रहा कोयले का अवैध कारोबार

बेरमो अनुमंडल में माफिया-पुलिस गठजोड़ से फल फुल रहा है काले हीरे का कारोबार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल में माफिया-पुलिस गठजोड़ से फल फुल रहा है काले हीरे का कारोबार। यहां सरकार के लाख दावो के बावजूद नहीं थम रहा माफियाओं का अवैध कोयला कारोबार। खासकर गोमिया प्रखंड क्षेत्र में कोयला के काले खेल में माफिया पैर पसार रहे हैं। इस कार्य में उन्हें स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में जागेश्वर बिहार के तिलैया पंचायत में इन दिनों कोयला का अवैध कारोबार परवान पर फल फूल रहा है। कोयला माफिया चांदी काट रहे हैं। अवैध रूप से सुरंग बनाकर मजदूरों के सहारे कोयला निकाल कर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में भरकर बिहार व् युपी की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। ज्ञात हो कि, आये दिन झारखंड के कई क्षेत्र में कोयला का अवैध खनन के दौरान चाल धंसने की खबर आते रहती है और गरीब, बेकसूर बेमौत मारे जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के सरहरचिया पंचायत के नैनाटांड़ स्थित बरकाहारा तालाब के पीछे अवैध रूप से कोल माफियाओं द्वारा कोयला का डिपो बनाया गया है। बकायदा कोल माफिया अपनी सुविधा के लिए सीट का एक रूम भी बनाए हुए हैं और अपना हिसाब किताब वहीं से करते हैं। उक्त डिपो में कथारा ओपी क्षेत्र के कथारा कोलियरी तथा वाशरी से साइकिल और मोटरसाइकिल के जरिये अवैध रूप से लाये जा रहे कोयला औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। यहां से बड़ी-बड़ी बारह चक्का गाड़ियों में उक्त कोयला को भरकर मंडी तक पहुंचा कर माफिया मोटा मुनाफा कमा रहे हैं और सरकार के राजस्व को हानि पहुंचा रहे हैं।

एक ओर यदा कदा प्रशासन महज खानापूर्ति के नामपर अवैध धंधे बाजो के खिलाफ कार्यवाही करती है, वहीं दूसरी ओर कोयला माफिया अपना पैर पसारते जा रहे हैं। आखिर किसके सह पर इनके हौसले बुलंद है। यह भी एक सवालिया निशान है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *