Advertisement

सोनपुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। संचार क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उपस्थित कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम स्व.गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सारण जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार राय, राम विनोद सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन, सुनिल राय एवं अन्य गणमान्य मौजुद थे।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई जाती है। कहा कि उनका जन्म वर्ष 1944 में मुंबई में हुआ था। बता दें कि, वर्ष 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने मात्र 40 वर्ष की आयु में देश की बागडोर संभाली। सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो राजीव गांधी के जीवन और कार्यों का मूल मंत्र था।

उनके कार्यकाल (1984-1989) में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास, और आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति की। उनकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया, जबकि तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। पूर्व पीएम दिवंगत राजीव गांधी ने देश की विविध आबादी के बीच एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *