Advertisement

बीएसएल विस्तारीकरण के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम को भेजा पोस्टकार्ड

कुमार अमित ने नेता प्रतिपक्ष से मिलकर की विस्तारीकरण के लिए पहल की मांग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने राँची में भेंट को। प्रदेश अध्यक्ष मिलकर बीएसएल के प्रस्तावित विस्तारीकरण को शीघ्र प्रारंभ करने और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए गम्भीर पहल करने की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने की तथा प्रदेश अध्यक्ष को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा।

कुमार अमित ने नेता प्रतिपक्ष को उपरोक्त विषयों की पुरी जानकारी देते हुए इसे लेकर बोकारो में जारी महा हस्ताक्षर अभियान से भी अवगत कराया। मरांडी ने जारी इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने बोकारो सहित झारखंड के विकास को गति देने एवं यहाँ के युवाओं को रोज़गार का अवसर उपलब्ध कराने वाले इस प्रस्तावित परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु उच्च स्तरीय पहल करने की भी बात कही। कुमार अमित ने पोस्टकार्ड लिख कर इस अभियान का समर्थन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार भी जताया एवं आशा व्यक्त की कि प्रदेश अध्यक्ष मरांडी के पहल से इस परियोजना पर छाए संकट के बादल अब अवश्य छटेंगें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *