Advertisement

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी युवक को गुवा पुलिस ने भेजा जेल

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर के रहने वाले गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को पुलिस ने एक युवती के साथ यौन शोषण करने की शिकायत पर गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही रहने वाली एक युवती ने लिखित शिकायत कर युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सेवा नगर रहिवासी शादी शुदा गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा पिता करण करुवा पत्नी के रहते उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। युवती के लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीते 18 अगस्त को गुवा थाना में कांड क्रमांक 39/25 धारा 69 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा भेजा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *