Advertisement

पिट्स स्कूल प्रबंधन व् मृतका के परिजनों के बीच 29 अगस्त को होगी बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के पिट्स मॉर्डन उच्च विद्यालय की कक्षा नौ की पूर्व छात्रा रही आरोही रानी से संबंधित मामलों पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ द्वारा पिट्स मॉर्डन स्कूल प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच 19 अगस्त को बैठक आहूत की गई थी। जिसमें गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो भी शामिल थे। परन्तु विद्यालय के प्राचार्य ने अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित आवेदन पत्र देकर अपरिहार्य करणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाने के कारण किसी अन्य तिथि को बैठक करने की अपील की।

बताया जाता है कि परिस्थितियों को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक को अब आगामी 29 अगस्त को करने की बात कही है। आयोजित बैठक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, आरोही के पिता संतोष श्रीवास्तव, समाजसेवी मिथुन चंद्रवंशी, आनंद श्रीवास्तव, दीपक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *