शिविर में पहले दिन चार महिलाओं का किया गया बंध्याकरण
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी अस्पताल एवं डीवीसी सीएसआर की ओर से बोकारो थर्मल अस्पताल परिसर में 19 अगस्त को महिलाओं का बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कालीचरण शर्मा, मुख्य अभियंता मधुकर श्रीवास्तव एवं उप महाप्रबंधक सीएसआर मनीष कुमार ने फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजित शिविर में महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण किया गया। जानकारी के अनुसार पहले दिन चार महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। यहां उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए काफी चिंताजनक है। छोटा परिवार सुखी परिवार के तहत परिवार नियोजन का यह कार्यक्रम डीवीसी सीएसआर की ओर से की जा रही है।

जो आगामी दिसंबर महीना तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के रहिवासियों से इस निःशुल्क बाध्यकरण शिविर का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल की महीला चिकित्सक डॉ संगीता रानी, डॉ संजय कुमार, डॉ पी नायक सहित भैरव महतो, जीवाधन महतो, रमेश यादव सहित कई स्वास्थ्य कर्मी व सीएसआर कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply