Advertisement

जर्जर अंगवाली-फुसरो मार्ग पर आवागमन में राहगीरों का हो रहा फजीहत

गंतव्य तक नहीं पहुंची स्कूल बस, कई फंसे कार पीछे हटने को मजबूर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड का अंगवाली के ग्रामीणों को यूं तो हर दिशा में आवागमन संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। फिलवक्त अंगवाली से बेरमो प्रखंड की हृदय स्थल फुसरो जाने वाला जर्जर मार्ग अब इतना खतरनाक व जानलेवा बन गया है, कि राहगीर की बात तो दुर छोटे बड़े वाहनों की आवजाही पर ग्रहण लग गया है।

इस बावत 19 अगस्त को अंगवाली के कई अभिभावकों ने बताया कि दामोदर नदी पुल पार करने के बाद उत्तरी दिशा में उक्त स्थल पर ऐसा कीचड़नुमा दृश्य बन गया है, जिसमें छोटे वाहनों का पार होना दुर्लभ हो गया है। बताया कि 19 अगस्त को सीसीएल की ओर से तथा स्कूल प्रबंधन की ओर से चलने वाली वाहन व् स्कूल बस के नहीं पहुंच पाने से अधिकांश बच्चे अंगवाली से स्कूल नहीं जा सके।दूसरी ओर दोपहर से सायंकाल तक दर्जनों वाहनों के कीचड़ में फंसने से वापस पीछे हटकर पिछरी होते अंगवाली आना पड़ा।

मालूम हो कि, उक्त सड़क निर्माण के कथित संवेदक द्वारा जिस अधूरे मार्ग को बनाया जा रहा है, वह भी कार्य की शिथिलता के कारण बीते दो महीने से अनावश्यक देरी की जा रही है। इस मार्ग को खराब करने में नित्य सैकड़ों ट्रिप बालू ले जाने वाले ट्रैक्टरों की खास भूमिका रही है। यही हाल पेटरवार प्रखंड के हद में खेतको में भी देखा जा रहा है, जहां अवैध बालू ढूलाई के क्रम में ट्रेक्टरो द्वारा सड़क की हालत बदहाल कर दिया गया है। जिसके कारण कथारा, जारंगडीह की ओर से दान्तु जाने वाले राहगीर व् वाहन उक्त मार्ग से जाने से कतराने लगे है। इस मामले को ठीक करने को लेकर क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों की तो कोई गरज नहीं। क्षेत्र की जनता भले ही समस्या झेलने को विवश क्यों न हों।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *