बैठक में की गई जारी महा हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने हेतु जारी महा हस्ताक्षर की प्रगति को लेकर 18 अगस्त को समीक्षा बैठक की गयी। अध्यक्षता वरिष्ठ विस्थापित नेता दिनेश झा की।
आयोजित बैठक में बोकारो के दस हज़ार रहिवासियों द्वारा उपरोक्त माँगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड और दो लाख हस्ताक्षर की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में इस अभियान को और गति देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विस्तारीकरण बोकारो के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।
इसे प्रारंभ होने से बोकारो के हर वर्ग के विकास को गति मिलेगी।समाजसेवी धनंजय चौबे ने कहा कि बीजीएच यहाँ का लाइफ़ लाइन है। इसे सुपरस्पेशलिटी बनने से यहाँ के रहिवासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगा। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के महासचिव अब्दुल रब अख़्तर एवं वरिष्ठ विस्थापित नेता शिव प्रसाद ने कहा कि विस्तारीकरण से यहां के विस्थापित युवाओं के समक्ष रोज़गार का अवसर मिलेगा। इसलिए अभियान को हमें बोकारो के हर वर्ग तक पहुँचाना चाहिए।
बैठक का संचालन समाजसेवी योगेन्द्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय सफ़ाई कर्मचारी संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम ने किया। बैठक में मज़दूर नेता शत्रुजंय कुमार, समाजसेवी अजय सिंह, बीएमएस के मंत्री शशि भूषण, बीएकेएस के महासचिव दिलीप कुमार, आलोक कुमार, करण गोराई, चन्द्रप्रकाश, जन्मजय गोस्वामी, संजय कुमार, लालबाबू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply