Advertisement

पुर्व विधायक ने नाराबेड़ा में की ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बिजली संकट से जूझ रहे बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगडडा पंचायत स्थित टोला नाराबेड़ा में 17 अगस्त को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।जिसका विधिवत फीता काटकर उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायिका सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्म पत्नी बबीता देवी ने की।

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव अंधकार में डूबा था। पंचायत के पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी के आग्रह पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर दिया जाए। जिसके कारण नाराबेड़ा के ग्रामीण रहिवासी इस गर्मी में राहत की सांस ले सके। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

मौके पर पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, झामुमो पंचायत अध्यक्ष बुधन सोरेन, समाज सेवी गंगा तूरी, जितेंद्र तुरी, देवेंद्र कुमार महतो, यामुन तुरी, बिरजू तुरी, छोटन तुरी सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *