ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बीएसएल के लिए किए जानेवाले जलापूर्ति योजना के तहत तेनु-बोकारो नहर मरम्मति में ऑनलाइन टेंडर के खिलाफ संवेदको ने मोर्चा खोल दिया है।
इसे लेकर 17 अगस्त को तेनुघाट संवेदक संघ द्वारा स्थानीय अतिथि भवन में संवेदक गणपत यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी संवेदकों ने एक स्वर में तेनुघाट – बोकारो नहर में निकाले गए ऑनलाइन संविदा का खुलकर विरोध किया तथा मांग किया कि ऑनलाइन संविदा को रद्द करते हुए ऑफलाइन संविदा निकाली जाए। साथ ही सभी संवेदकों से अपील किया गया कि एक भी संवेदक ऑनलाइन संविदा नहीं भरेगा।
जो भी संवेदक यदि ऑनलाइन संविदा भरेगा, सभी संवेदक उसका विरोध करेंगे और उसके खिलाफ संघ की ओर से उचित कार्रवाई करते हुए कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित संवेदकों ने एक स्वर में कहा कि हम सब तेनुघाट डैम और नहर के विस्थापित है। हम सब का पूर्वजों ने डैम में अपने जमीन जगह दे दिया और हम सब बेरोजगार हो गए हैं। हमारा जमीन भी खत्म हो गया। साल में एक बार तेनुघाट नहर का संविदा निकाला जाता है और उसे भी पदाधिकारियों की मनमानी रवैया से ऑनलाइन कर दिया गया है।
ऐसे में स्थानीय छोटे छोटे संवेदकों का क्या होगा, जो बड़ा कार्य मिल नहीं पाता पेपर खराब हो जाएगा।
मौके पर चन्द्रिका यादव, मंटू यादव, शिव कुमार पाल, सुधीर कुमार ठाकुर, मो. इस्राफील उर्फ बबनी, सविता देवी, शिव कुमार नायक, अमोद कुमार राय, मनोज केवट, अयाज अली, प्रदीप ठाकुर, संजय यादव, केदार यादव, बबलू वारिश, विनय कुमार सहित दर्जनों संवेदक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply