पर्यावरण संरक्षण को लेकर महेश्वर चौक व् पिरामिड कार्यालय में पौधा वितरण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अगस्त क्रांति ने देश दुनिया की दिशा और दशा बदल कर रख दी। इस आंदोलन का परिणाम यह हुआ कि दुनिया से ब्रिटिश साम्राज्य सिमट कर इंग्लैंड तक रह गया।
उक्त बातें अगस्त क्रांति पखवारे के अवसर पर 17 जुलाई को सारण जिला के हद में सोनपुर के गज – ग्राह चौक स्थित संगत ग्रैंड प्रांगण में पिरामिड फैबकॉन इवेंट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह टुनटुन ने कही।
उन्होंने कहा कि यह शहीद महेश्वर एवं अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। इनसे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगत ग्रैंड, शहीद महेश्वर चौक एवं पिरामिड कार्यालय में उपस्थित गणमान्य रहिवासियों के बीच पौधा वितरण किया। मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता डॉ नवल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply