Advertisement

डीएवी चिड़िया में 79वें स्वतंत्रता दिवस में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

स्कूली बच्चों ने परेड कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह की अगुआई एवं मुख्य अतिथि रवि रंजन द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि खनन महाप्रबंधक रवि रंजन, कार्मिक महाप्रबंधक विकास दयाल, सेल उप महाप्रबंधक एसएस राव, वित्त पदाधिकारी डीके मंडल, असैनिक पदाधिकारी आर के पत्री एवं सेल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजकुमार ने संयुक्त रूप से प्राचार्य सिंह के साथ झंडोत्तोलन कर बच्चों के परेड की सलामी गारद ली।

कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों ने सेल मोनोग्राम की आकृति बना परेड करते हुए कदम -कदम बढ़ा देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर दर्जनों कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रवि रंजन ने डीएवी चिड़िया के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की उन्हें फ्रीडम फाईटर के रूप में संबोधित किया जो कम सुविधाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मन मोह लिया।

उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीयता का बोध कर संदेश देते हुए कहा कि कभी भी उन अमर शहीदों को नहीं भूलना चाहिए, जिसके कारण हम सभी स्वतंत्र भारत में साँस ले रहे है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश निरंतर तरक्की कर रहा है। कक्षा दशम की छात्रा मान्या महतो के राष्ट्र के प्रति संबोधित विचारों को दिलेरी से प्रशंसा कर उसके विचारों को बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया।

स्कूल के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने बच्चों को सदैव देश के समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है। राष्ट्र की गरिमा एवं उत्थान के लिए आजीवन उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ते रहने के लिए मार्गदर्शित किया। प्राचार्य ने इस अवसर बच्चों को पूर्ण सर्मपण के साथ काम करने एवं गीता को कर्म प्रधान मानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेल प्रबंधन से सुविधाओ के विस्तार की मांग करते हुए अभिभावकों को बच्चों का पहला गुरु एवं पिता बताया। उन्होंने बच्चों को आगे ले जाने के लिए माँ को आगे आना अनिवार्य बता मोटिवेशन एवं कौंसिलिंग की जरूरत पर बल दिया।

टेक्नोलॉजी कै युग में प्राचार्य ने बच्चों के अभिभावकों को स्वस्थ बच्चों प्रेरक मान चिराग रूपी बच्चों को सही मार्ग दर्शक बनने को कहा। सेल पदाधिकारियों से उन्होंने डीएवी स्कूल को चमन बनाने की अपील की। बच्चों में कक्षा दशम की छात्रा इच्छा पांडेय ने देश भक्ति विचार दिए। मंच संचालन छात्रों में कक्षा दशम की छात्रा अंतरा शाह, दिव्या महतो तथा शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई। रंगारंग कार्यक्रम देखने आए मनोहरपुर, चिड़िया एवं आसपास के लगभग 200 अभिभावकों को दो घंटे तक बांधे रखा।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्तुति नृत्य छात्रा प्रिया, सिद्धी, अंकिता, पार्शिधि, अविशी द्वारा प्रस्तुत की गई। सावरगानी सेसाजा नृत्य में छात्रा आस्था, रूपम, दृष्टि, आराध्या, स्वीटि, प्रसिद्धि, शालिनी व अन्य शामिल दिखी। स्किट नाटक जवान एवं किसान में छात्र पुनीत, अर्पिता, सुगंडा, अदिति, मंटू, आयुष, सौरव, रंजन, प्रियाशु व अन्य ने उम्दा प्रदर्शन किया। बच्चों ने साबित किया कि जवान एवं किसान दोनों देश के लिए आवश्यक है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान का पहली बार ब्योरा देने के एस-400 मिसाइल प्रणाली की रूप रेखा प्रदर्शित कर बच्चों ने शिक्षक नित्यानन्द भगत के मार्गदर्शन में चला कर दिखाया। बच्चों के नृत्य में देश भक्ति किट (नाटक) सबसे रोमांचकारी रहा। संबलपुरी नृत्य सबसे ज्यादा पसंद किया गया। मौके पर क्लस्टर लेवल के सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सेल पदाधिकारियों ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी वाहिद अंसारी, चिकित्सक डॉ नीतू सिंह, अंजनी कुमार सिंह, राजू नेवार, ह्यूल मौर्या, देवेन्द्र यादव, राकेश कुमार, राजू नेवार, राकेश खड़िया, अरुण सिंह, अनन्त चीक व अन्य कई उपस्थित दिखें। डीएवी चिड़िया के शिक्षकों में कर्ण सिंह आर्य, राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, ललित महतो, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, ललित महतो, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद, शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी, विपीन ठाकुर एवं दुलारी देवी का अग्रणी योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *