Advertisement

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

संवाददाता/ रांची। नहाय-खाय के साथ गुरुवार को लोक आस्‍था का महापर्व छठ (Chhath Puja 2019) शुरू हो गया। शुद्धता-‍पवित्रता के इस पावन पर्व के चार दिवसीय अनुष्‍ठान के पहले दिन व्रतियों ने नहाय-खाय के साथ छठी मइया से मंगलकामना की। घरों में तालाबों-नदियों से जल भरकर लाए गए।

इसके बाद स्‍वच्‍छता से प्रसाद बनाया गया। शुक्रवार को लोहंडा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रतियों का 48 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। शनिवार शाम को भगवान भाष्‍कर के अस्‍ताचलगामी स्‍वरूप को अर्ध्‍य दिया जाएगा। रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद चार दिनों के अनुष्‍ठान का समापन होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *