ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जिला एवं सत्र न्यायधीश के निर्देश पर पुराने व्यवहार न्यायलय परिसर में जबरन की जा रही चाहरदीवारी निर्माण से उत्पन्न विवाद को लेकर तेनुघाट के सभी अधिवक्ता गण पिछले 29 जुलाई से सभी प्रकार के न्यायायिक कार्यों से अपने को अलग कर लिया था। विवाद की सुचना झारखंड विधिज्ञ परिषद रांची के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा को मिलने पर स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिवक्ता संघ बेरमो में विधिज्ञ परिषद के सदस्य संजय विद्रोही को साथ लेकर 2 अगस्त को वे तेनुघाट पहुंचे।
इस अवसर पर झारखंड विधिज्ञ परिषद रांची के अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित सदस्यों को उन्होंने मार्ग दर्शन करते हुऐ आश्वस्त किया कि आपकी समस्याओं का निदान से सम्बंधित वार्ता क्षेत्रीय न्यायाधीश से करूँगा। साथ ही यह भी निवेदन किया कि आप सभी अधिवक्ता सदस्य आगामी 4 अगस्त से अपने अपने न्यायायिक कार्यों में भाग ले, ताकि पक्षो को न्याय मिल सके।

बैठक में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने उपस्थित अधिवक्ता सदस्यों की सहमति लेकर कृष्णा को आश्वस्त किया की आगामी 4 अगस्त को पूर्वांहन 11:30 बजे संघ की एक आवश्यक बैठक बुलाकर सभी सदस्यों को विस्तृत जानकारी देकर उक्त विषय में अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
मौके पर संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरी विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, चंद्र शेखर प्रसाद, हेमंत कुमार गुरु, डी एन तिवारी, प्रह्लाद महतो, विश्वनाथ, बालेश्वर महतो, बद्री पोद्दार, संजय कुमार डे, गजाधर महतो, उमेश महतो, प्रशांत पाल, पंकज सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, वकील महतो, रबिंद्र नाथ बोस, जीवन सागर, अरुण कुमार महतो, टी एन महतो, नरेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार, विजय किशोर महतो, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply