ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में एक अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त को झंडोतोलन को लेकर उक्त बैठक की गई। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान के अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी 15 अगस्त को झंडोतोलन के पूर्व सभी जगह की साफ सफाई एवं रंग रोगन के बारे में उचित व्यवस्था करने के बारे में कहा गया। साथ हीं कहा गया कि तेनुघाट स्थित चिल्ड्रन पार्क में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों द्वारा कार्यक्रम और पैरेड भी किया जाएगा। पैरेड के लिए 11, 12 एवं 13 अगस्त को चिल्ड्रन पार्क तेनुघाट में पूर्व अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए पूर्वाभ्यास और 15 अगस्त को झंडोतोलन को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही कहा गया कि इस अवसर पर प्रशासन और पत्रकारो के बीच दोस्ताना मैच भी खेला जाएगा। बेरमो अनुमंडल के हद में सीटीपीएस चंद्रपुरा, टीटीपीएस ललपनिया, बीटीपीएस बोकारो थर्मल, सीसीएल कथारा, ढोरी, बीएंडके क्षेत्र, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया और पेटरवार, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट, आईईएल आदि।
ओरीका गोमिया, तेनुघाट महाविद्यालय, तेनुघाट इंटर कॉलेज, ओपी प्रभारी तेनुघाट, भवन निर्माण सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सभी अहम बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान के अधिकारियों से अपील की है वे अपने अपने क्षेत्र में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाए। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply