ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में अवर निबंधक के पद पर 22 बैच के अधिकारी रितु रंजन कुमार ने एक अगस्त कॉ पदभार संभाला। उन्हें वर्तमान में पदस्थापित तूलिका रानी ने पदभार सौंपा। इस दौरान तूलिका रानी ने गुलदस्ता देकर रितु रंजन कुमार का स्वागत किया।
बताते चले कि तूलिका रानी का पदस्थापन गिरिडीह जिले के राजधनवार निबंधन कार्यलय में हो गया है। तूलिका ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तेनुघाट का उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा हैं। यहां का वातावरण के साथ-साथ स्थानीय अधिवक्ता एवं अधिकारी का व्यवहार काफी कुशल है। इस दौरान नये अधिकारी रितु रंजन ने कहा कि बेरमो अनुमंडल में वे अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने तूलिका रानी को शॉल ओढ़ा कर विदाई दी। मौके पर कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply