Advertisement

तेनुघाट से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से कावरियों का जत्था एक अगस्त को बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया। मालूम हो कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिवक्ता सह पत्रकार बम लहरी कावरियों का जत्था एक अगस्त की सुबह तेनुघाट स्थित शिविर क्रमांक एक स्थित पहाड़ी शिव मंदिर और छाता चौक शिव मंदिर में भगवान की पूजा कर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। पहाड़ी शिव मंदिर में पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने कांवरियों की टोली को भगवान की पूजा करा कर विदा किया। यहां से सभी सुल्तानगंज पहुंचकर वहां से गंगा जल लेकर बम लहरी कावरियों का जत्था देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे।

देवघर पहुंच कर बाबा को जल अर्पित कर, बासुकीनाथ जाएंगे। शिव भक्त बासुकीनाथ में जल अर्पित करेंगे। उसके बाद पश्चिम बंगाल के तारापीठ के लिए रवाना होंगे। तारापीठ में माता की पूजा कर वापस तेनुघाट आएंगे। रवानगी के समय कावरियों के साथ दर्जनों तेनुघाट रहिवासी पूरे जोश के साथ बोल बम, हर हर महादेव, बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है के जय घोष लगा रहे थे, जिससे वातावरण गुंज उठा।

कांवरियों के जत्थे में रतन कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, शैलेश चंद्र ददन, सुभाष कटरियार, पूनम सिन्हा, सरिता श्रीवास्तव, सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, ममता देवी, श्रुति कुमारी मौजूद थे। वही कवारियो को विदा करने में संतोष कटरियार, कुंदन कुमार सिन्हा, पंकज सिंह, कोस्तुभ कृष, सत्यम कटरियार, शिवम कटरियार, आयुष कटरियार, पियूष कटरियार, रमा देवी, नीलम सिन्हा, रूपा सिंह, सुनीता सिन्हा, सुजाता कुमारी, रेणु कुमारी आदि शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *