एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में संडे बाजार स्थित कॉमरेड शफीक भवन में एक अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता कॉ सी. एस. झा ने की। जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शफीक स्मृति भवन बेरमो में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सम्मेलन आगामी 17 अगस्त को हरिजन दुर्गा मंदिर संडे बाजार बेरमो में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में हजारीबाग के पूर्व सांसद कॉ भुनेश्वर प्रसाद मेहता मुख्य अतिथि, सम्मेलन के पर्यवेक्षक कॉ महादेव राम (कोडरमा) एवं कॉ कृष्णा कुमार (बरही) मौजूद रहेंगे।जिनके निर्देशन में सम्मेलन सम्पन्न होगा।
बैठक में कहा गया कि इसके पूर्व जिले के अंतर्गत जो अंचल कमिटीयां है उनका सम्मेलन होना है, जिसके पर्यवेक्षक बेरमो अंचल सम्मेलन आगामी 13 अगस्त के लिए कॉ स्वंयवर पासवान व कॉ शंकर मांझी, नावाडीह अंचल सम्मेलन आगामी 11अगस्त के लिए कॉ सुजीत घोष, कॉ चंद्र शेखर झा, बोकारो अंचल सम्मेलन के लिए कॉ लखन लाल महतो, कॉ जवाहर लाल यादव एवं कॉ बैद्यनाथ महतो, जरिडीह आदि।
अंचल सम्मेलन के लिए कॉ गणेश प्रसाद महतो, कॉ सुबोध कुमार आचार्या, बॉलीडीह अंचल सम्मेलन 10 अगस्त के लिए कॉ गणेश प्रसाद महतो एवं कॉ एस के आचार्या व् शेष अंचलो का सम्मेलन पार्टी के निर्देश के अनुरूप होगा। मौके पर कॉ लखन लाल महतो, कॉ जवाहर लाल यादव, कॉ अमृत महतो, कॉ आफ़ताब आलम, कॉ एस के आचार्या, मो.मोइउद्दीन, कॉ गणेश प्रसाद महतो एवं अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply