प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में इनमोसा का एक प्रतिनिधि मंडल बीते 31 जुलाई को कोल इंडिया चेयरमैन पी. एम. प्रसाद से भेंट की। नेतृत्व इनमोसा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह कर रहे थे। कोल इंडिया चेयरमैन से मिलकर प्रतिनिधि मंडल माइनिंग स्टाफ से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इनमोसा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्ष 2017 में कोल माइंस रेगुलेशन में अमेंडमेंट होने के बाद भी बहुत सारे माइनिंग कामगार ने रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट की परीक्षा पास की है, किंतु आज तक उनके करियर ग्रोथ के लिए कोई भी पॉलिसी नहीं बनाई गई है तथा कैडर स्कीम में प्रमोशन के लिए कोई भी प्रावधान नहीं रखा गया है।
कोल इंडिया चेयरमैन ने इस मामले में सकारात्मक उत्तर दिया तथा कहा कि आप खान सुरक्षा महानिदेशक भारत सरकार से भी इस संबंध में वार्ता किए थे, जिनका पत्र मेरे पास आ गया है तथा बोर्ड की बैठक आगामी 11 अगस्त को निर्धारित की गई है। जिसमें महानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय भी उपस्थित रहेंगे। उसके बाद 12 अगस्त को सीएमडी मीट रखा गया है, जिसमें इस एजेंडा को भी रखा गया है।
कहा कि बोर्ड की बैठक के बाद व् सीएमडी मीट के बाद हर हाल में रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट वालों के लिए प्रमोशन का प्रावधान कर दिया जाएगा। इनमोसा प्रतिनिधियों ने कोल इंडिया द्वारा जारी किया गया कैडर स्कीम का ड्राफ्ट के बारे में कहा कि यह माइनिंग स्टाफ के लिए संतोषजनक नहीं है। माइनिंग स्टाफ के करियर ग्रोथ हेतु सीएमडी के अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए तथा आर. एन. मिश्रा कमेटी द्वारा दिए गए प्रस्ताव का रिवीजन किया जाए। चेयरमैन ने कहा कि 2 महीने के अंदर इनमोसा के साथ बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सुरक्षा तथा उत्पादन के सभी समितियों में इनमोसा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों में सीएमडी से बात करने के पश्चात इस पर विचार किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिनिधि मंडल कोल इंडिया के निदेशक मानव संसाधन (एचआर) विनय रंजन से मिला तथा निवेदन किया कि माइनिंग स्टाफ से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श हेतु अविलंब इनमोसा के साथ एक बैठक बुलाई जाए, जिसमें कोल इंडिया के सभी कंपनी के इनमोसा प्रतिनिधि शामिल हो।
निदेशक ने कहा कि आप एजेंडा दे दीजिये। महाप्रबंधक एचआर/आईआर गौतम बनर्जी को इनमोसा के साथ एक एजेंडा मीटिंग पर जल्द से जल्द बैठक बुलाने का निर्देश दिया जायेगा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल कोल इंडिया महाप्रबंधक गौतम बनर्जी से मिला तथा कहा कि निदेशक एचआर के निर्देशानुसार एजेंडा दे दिया है, आप जल्द से जल्द बैठक आयोजित करें। महाप्रबंधक बनर्जी ने कहा कि वे इस बारे में उच्चाधिकारी बात कर जल्द से जल्द इनमोसा के साथ बैठक करने का प्रयास करेंगे।
इसके बाद इनमोसा प्रतिनिधि मंडल कोल इंडिया के निदेशक तकनीक अच्युत घटक से मिला तथा उनसे निवेदन किया कि माइनिंग स्टाफ के लिए बनाई गई प्रमोशन पॉलिसी की रिवीजन हेतु एक कमेटी बनाई जाए तथा इसे संशोधित किया जाए। उन्होंने इनमोसा द्वारा दिए गए प्रस्ताव को ध्यान से सुना तथा प्रस्ताव को लिखित रूप से देने का निर्देश दिया। इनमोसा प्रतिनिधि मंडल ने सुरक्षा से संबंधित समितियों में इनमोसा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु निवेदन किया।
निदेशक तकनिकी ने कहा कि आपकी बातों से नैतिक रूप से वे सहमत हैं किंतु सभी कंपनियों में भौगोलिक परिस्थितियों भिन्न है। फिर भी इनमोसा तथा प्रबंधन के बीच सुरक्षा संबंधि उच्च स्तरीय सीधी वार्ता हो, इसे सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इनमोसा प्रतिनिधि ने निवेदन किया कि कोल इंडिया में माइनिंग सरदार तथा ओवरमैन की कमी को जल्द से जल्द पुरा किया जाए।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस कमी को पूरा किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में ईसीएल इनमोसा के अध्यक्ष समीर चक्रवर्ती, डिवीजनल सेक्रेटरी देवेंद्र कुमार पांडेय, सीसीएल इनमोसा के जॉइंट सेक्रेटरी हेमंत कुमार तथा ईसीएल से प्रबोध मंडल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply