रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एक अगस्त को धनबाद से रांची लौटने के क्रम में कुछ समय के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में विश्राम किया।यहां बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके पूर्व पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर राज्यपाल का स्वागत किया गया। बाद में स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply