
थाना दिवस पर सीओ द्वारा विभिन्न मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादनएस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी परिसर मे एक अगस्त को थाना दिवस आयोजित किया गया। यहां बांध पंचायत के कमल टोला रहिवासी पति-पत्नी के बीच प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलह करा दिया गया। ज्ञात हो कि, बीते पांच साल से पति पत्नी अलग रह रहे थे।
थाना दिवस के अवसर पर ओपी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाके से आए दर्जनों महिला पुरुषों द्वारा आवेदन देकर मामले के निष्पादन की मांग की गयी। गोमिया के अंचलाधिकारी आफताब आलम द्वारा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। आवेदन के आलोक में दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद उपस्थित पदाधिकारी द्वारा छह मामलों का त्वरित निष्पादन मौके पर किया गया। वही एक मामले को न्यायालय से निपटारा कराने की बात कही गई।
कथारा ओपी परिसर में सुनवाई के दौरान सीओ ने कहा कि महीने में दो दिन थाना दिवस आयोजित कर पारिवारिक तथा भूमि संबंधी जन समस्या से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। ओपी प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैवर है।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को दे, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की। मौके पर बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, समाजसेवी गोविंद यादव, प्रदीप यादव, अजमत हुसैन सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply