Advertisement

सदर अस्पताल में बधाई हो बेटी हुई है कार्यक्रम में डीसी ने दी बेटियों को सम्मान का संदेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो सदर अस्पताल में 31 जुलाई को बधाई हो बेटी हुई है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा स्वयं अस्पताल पहुंचे। डीसी ने नवजात बेटियों का जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीसी झा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि घर की लक्ष्मी होती हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां आती है, इसलिए हमें बेटियों के जन्म पर गर्व करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बेटियों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि बेटियों के जन्म को लेकर समाज की मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है, क्योंकि बेटियां आज शिक्षा, खेल और प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं।

इस अवसर पर बोकारो सदर अस्पताल के चिकित्सकों, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य जनों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए और बेटियों को समान अवसर देने का संकल्प लिया। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार ऐसे कार्यक्रमों के जरिए समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रयास करता रहेगा, ताकि बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त हो और उन्हें सम्मान मिले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *