Advertisement

कुर्ला में दिन दहाड़े वृद्धा से 3 लाख की लूट

संवाददाता/ मुंबई। कुर्ला (Kurla) में दिन दहाड़े वृद्ध महिला से चाकू की नोक पर 3 लाख रुपए लूटे जाने का मामला सामने आया है। लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इमारत में लगी सीसीटीवी में 5 लुटेरे कैद हुए हैं। विनोबा भावे नगर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

कुर्ला (प.) के विनोबा भावे नगर स्थित क्रिमसन ग्लोरी इमारत की दूसरी मंजिल पर 75 वर्षीय फेलोमिना एगनेलो मेंडिस रहती हैं। सोमवार को दोपहर में फेलोमिना के घर में 5 लोग जबरदस्ती घुसे और उनको चाकू से धमका कर उन्हें बॉथरुम में बंद कर दिया।

आरोपियों ने फेलोमिना के घर से 3 लाख रुपए नकद एवं सोने के गहने की लूट की। उन्होंने पड़ोसी को फोन किया, तो उन्हें बॉथरुम से बाहर निकाला गया। परिमंडल-6 के पुलिस उपायुक्त नियति ठाकेर ने बताया कि पीड़िता फेलोमिना की शिकायत पर विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में लूट का मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *