Advertisement

चेंबूर के शिल्पकार हैं हंडोरे- सोनल पटेल

चेंबूर के विकास में पूर्व मंत्री हंडोरे की भूमिका अहम

मुश्ताक खान/ मुंबई। विजय दशमी के पावन अवसर पर चेंबूर में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस व सामान्य विचारधाराओं वाली पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड के हाथों किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें एआईसीसी महाराष्ट्र प्रभारी सोनल पटेल, जिलाध्यक्ष हुकुम राज मेहता, मुबारक खान, तानसेन ननावरे, रवींद्र पवार, कैलाश अरवडे, लक्ष्मण कोठारी आदि मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार 2019 विधानसभा के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस व सामान्य विचारधाराओं वाली पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड के हाथों किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
गौरतलब है कि चेंबूर के शिल्पकारों में पूर्व विधायक व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे की भूमिका अहम रही है। यहां के नागरीकों की सुख सुविधा और विकास के कार्यों में हंडोरे का विशेष योगदान रहा है।

उन्होंने इस इलाके को सिंगापुर की तर्ज पर विकसित करने व रोजगार मुहैया कराने की हर संभव कोशिश की। हालांकि स्व. हशू अडवानी ने चेंबूर को विद्यानगरी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा को बढ़ाने पर अधिक से अधिक जोर दिया। वहीं विधायक हंडोरे ने इस इलाके को सिंगापुर की तर्ज पर बनाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की हर संभव कोशिश की। हंडोरे ने चेंबूर में गार्डन, मोनो रेल, फ्री वे, विशेष पाइप लाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

शायद इस बात से चेंबूर की जनता अंजान है। बताया जाता है कि स्व. हशू अडवाणी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को महत्व दिया और चेंबूरकरों के सहयोग से कामयाब भी हुए। स्व. हशू अडवाणी के कार्यों को उनके समर्थकों ने आगे बढ़ाया। यही कारण है कि उन्हें चेंबूर का शिल्पकार माना जाता है। उनके आदर्शों की अब भी पूजा और बखान होती है। कुछ ऐसी ही स्थिति चेंबूर के पूर्व विधायक चंद्रकांत हंडोरे का भी है। हंडोरे ने चेंबूर के विकास व हरित मुंबई के सपनों को साकार किया। उन्होंने ग्रीन एंड क्लीन चेंबूर बनाने की योजना बनाई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *