Advertisement

सोलहआना की ओर से जुड़ी प्रसाद खीर का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तिथि 4 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में रहिवासियों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली गांव के सार्वजनिक मंडपवारी चौक में महाप्रसाद जूडी खीर का वितरण सार्वजनिक सोलहआना की ओर से किया गया। महाप्रसाद बनाने में मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य प्रफुल्य चटर्जी, राजेश चटर्जी, आनंद चटर्जी तथा वितरण में समिति के कोषाध्यक्ष दीनदयाल मिश्रा, मंटू गोप, प्रांतिक मिश्रा, तक्षम मिश्रा आदि सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *