Advertisement

डीडीसी ने पेटरवार के कई स्थलों व् अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला में हाल ही में योगदान दिए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने 4 जुलाई को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज सहित कई उपस्थित थे।

डीडीसी सर्वप्रथम प्रखंड के ओरदाना स्थित 50 एकड़ से अधिक भूमि में मनरेगा के तहत लगे आम बागवानी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माणाधीन बड़े आकार के कूपों को भी देखा। इसके बाद उन्होंने पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।

प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत स्थित स्वास्थ केंद्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली उत्तम है। उन्होंने प्रशव अब यहां न कराके नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानीडीह में करने का निर्देश देते हुए कहा कि वहां दस दिन के भीतर इसे शिफ्ट किया जाए। मौके पर चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर, स्वास्थ्य टीम के करमचंद प्रग्नेत, एएनएम माधुरी कुमारी, सीएचओ, सहिया आदि के कार्यों की तारीफ की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *