Advertisement

डीएम व् एसपी ने किया पहलेजा घाट से गंडक पुल तक कांवरिया रूट का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कुमार आशीष ने 4 जुलाई को श्रावणी मेला को लेकर सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के पहलेजा घाट तथा गंगा घाट से गंडक पुल तक कांवरियों के रूट मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को आनेवाले श्रद्धालुओं तथा कांवरियों के लिए घाट पर सभी आवश्यक व्यवस्था तथा सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरिक्षण के दौरान डीएम समीर एवं एसपी आशीष ने विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से पहलेजा घाट एवं पहुंच पथ तथा कांवरिया रूट सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर समुचित संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल तथा प्रखंड कार्यालय के अधिकारी तथा कई थाना के पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *