Advertisement

बीएसएल निदेशक प्रभारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान में वृक्षारोपण का शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान का शुभारंभ बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बी के तिवारी ने 4 जुलाई को अमर शहीद सिदो की स्मृति में दिव्य वृक्ष रुद्राक्ष का रोपण कर किया।

जानकारी के अनुसार यह अनूठा कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित बीएसएल बोकारो के मुख्य महाप्रबंधक लक्ष्मी दास ने अमर शहीद कान्हू की स्मृति में बहेड़ा का पेड़ लगाया। इसी प्रकार संस्थान के सदस्यों द्वारा मिलकर अमर शहीद चांद, भैरव, फूलो और झानो की भी स्मृति में एक एक दिव्य वृक्षों का रोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इन शहीदों के जन्म स्थल की लाई गई पवित्र मिट्टी वृक्ष लगाते समय उनकी जड़ में डाली गई। इन वृक्षों को इन अमर शहीदों के नाम से जाना जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा निर्णय लिया गया कि झारखंड के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के घर से लाई गई मिट्टी को डालकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में एक एक वृक्ष उक्त स्वतंत्रता सेनानी उद्यान में रोपित कर उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता सेनानियों के जन्म स्थल जाकर वहां की पवित्र मिट्टी लाने का कार्य संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के नेतृत्व में प्रारंभ है। इस तरह का एक उद्यान का निर्माण झारखंड की राजधानी रांची में भी जल्द ही किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार पांडेय, रघुवर प्रसाद, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, बबलू पांडेय, मृणाल चौबे, विजय प्रसाद, विजय त्रिपाठी, वीरेंद्र चौबे, पप्पू चौबे, अनिल ठाकुर, लक्ष्मण शर्मा, शिवजी ओझा, ललन दुबे, हरेश ओझा, कामाख्या पांडेय, अनुराग, अनुपम, शीतल, अभय कुमार गोलू, प्रेमन, मनीष पांडेय, संतोष कुमार, कुंदन उपाध्याय, डी के त्रिवेदी सहित कई पर्यावरण रक्षक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *