Advertisement

मोहर्रम को लेकर गोमिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन के निर्देश पर 4 जुलाई को गोमिया थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो ने की। बैठक में गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी रवि कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महतो ने मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी से अपील की और कहा कि जुलूस निर्धारित रास्ते से ही निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को कहा। साथ हीं कहा कि ताजिया जुलूस में किसी तरह का हुडदंग ना हो, इसके लिए प्रखंड प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी समुदायों को मिलकर काम करने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।
मौके पर मुखिया विनोद विश्वकर्मा, सावित्री देवी, मुखिया तारामनी देवी, पंसस गीता देवी, पंसस बिष्णु लाल सिंह पंसस सैफ अलि, शंकर पासवान, सुरेश यादव, मो. शाहबाज़, अकबर अंसारी, दरबारी मांझी, विकास कुमार जैन, सुधीर सिंह, चितरंजन सिंह, मैमून निशा सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *