Advertisement

मुहर्रम को लेकर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर 4 जुलाई की संध्या कथारा ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में ओपी क्षेत्र के असनापानी, झिरकी, बांध बस्ती, कथारा दो नंबर, रेलवे कॉलोनी, सीपीपी कॉलोनी, कथारा चार नंबर कॉलोनी, सरहचिया आदि के मुहर्रम कमिटी के सदस्य शामिल हुए। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त की। कहा कि प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम आपसी भाई चारगी के साथ मनाया जायेगा।

बैठक में गोमिया बीडीओ तथा अंचल पुलिस निरीक्षक ने सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अफवाह में ध्यान न दें। यदि ऐसा कोई सूचना मिलता है तो स्थानीय पुलिस के साथ सहयोग करें।
थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस को कमिटी नियंत्रण में लेकर चले। किसी भी तरह की अफवाह में ध्यान न दे। इस दौरान अप्रिय घटना न घटे इसलिए क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी।

बैठक में इंटक नेता व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, कथारा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. मुश्ताक, बोडिया दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, बांध पंचायत के पंसस चंद्रदेव यादव, जाबीर आलम, प्रदीप यादव, मो. रहीमुल्लाह, मो. कलीम, आलम रजा, सुषमा कुमारी, सुनीता सिंह, राजेश पांडेय, गुप्तेश्वर पांडेय, चंदन सिंह, शमीम अहमद, देवेंद्र यादव, कथारा ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक रवि चौरिसिया, सहायक अवर निरीक्षक के एन पाठक, सअनि गुप्तेश्वर पांडेय, ए़ धान आदि उपस्थित थे। खास यह कि उक्त बैठक में ओपी क्षेत्र के किसी भी पंचायत के मुखिया सहित कथारा, झिड़की, सरहचिया के पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *