प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। देश की राजधानी दिल्ली प्रवास के दौरान गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचकर वहां इलाजरत झारखंड के भीष्म पितामह, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से भेंट कर उनके पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनका कुशल क्षेम जाना। साथ हीं उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली एवं उन्हें शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए बाबा बैद्यनाथ के प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले तथा गुरूजी के जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद महुआ माजी एवं राजमहल के सांसद बिजय कुमार हांसदा से भी भेंट कर राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
![]()













Leave a Reply