अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी (डीएम) सारण अमन समीर ने 4 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार डीएम ने सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी/उप समाहर्ता, भूमि सुधार सोनपुर तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ सोनपुर एवं परसा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की तथा उक्त कार्यक्रम को निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply