Advertisement

देशव्यापी हड़ताल को लेकर जारंगडीह कोलियरी में पीट मीटिंग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के द्वारा आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर यूनियन नेताओं द्वारा जगह जगह बैठके कर लगातार हड़ताल को मूर्तरूप देने की कोशिशे जारी है।

इसी क्रम में 3 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी में पीट मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर झा जबकि संचालन का अरविंद ओझा ने किया।
बैठक मे सर्वसम्मति से आगामी 9 जुलाई को होने वाले हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गई।

उक्त अवसर पर उपरोक्त के अलावे श्याम बिहारी सिंह दिनकर, बालेश्वर गोप, विनोद कुमार झा, मो. निजाम अंसारी, कमलेश गुप्ता, अजय रविदास, अयुब अंसारी, खगेशर रजक, शशिभूषण, कामोद प्रसाद, इस्लाम अंसारी, क्यामुद्दीन, आशीष चक्रवर्ती, देवनारायण यादव, रामविलास रजवार, सनाउल्लाह, विनोद वाउरी, नेमचंद मंडल, रामवृक्ष रविदास, दयाल कुमार दास, हीरालाल कमार, सुनिल हाड़ी, महेश सोरेन, शंकर कुमार, अरुण कुमार प्रसाद, भवानी मंडल आदि शामिल रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *