एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय ढोरी खास मे 3 जुलाई को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भामसं बोकरो ज़िला संगठन मंत्री संत सिंह, ढोरी क्षेत्र प्रभारी जय प्रकाश झा एवं सीसीएल सीकेएस संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल के नेतृत्व में एरिया की कमिटी का पूनर्गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत दत्तोपंत ठेंगड़ी, माँ भारती तथा भगवान विश्वकर्मा की फ़ोटो पर माल्यर्पण, दीप प्रज्वलित कर तथा श्रमिक गीत के साथ सभी पदाधिकारी को स्वागत करते हुए किया गया। जिसमे अध्यक्ष हीरालाल रविदास, कार्यकारी अध्यक्ष अभय तिवारी, उपाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, जीवनलाल रजक, राजेश कुमार, गब्बर सिंह, फूलचंद किस्कू, सचिव विनय कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाश चंद्र मंडल, प्रतोष कुमार रॉय, नीरज सिंह, निरंजन वर्मा, प्रेमलता देवी, संगठन मंत्री कुलदीप, सह संगठन मंत्री नुनुचंद महतो, कोषाध्यक्ष शाहनवाज खान, सह कोषाध्यक्ष मिथलेश चौहान, कार्यलय मंत्री मनोज कुमार के अलावा कार्यसमिति सदस्य बुधन प्रसाद नोनिया, भादो बाउरी, अरबिन्द ठाकुर, बढ़न लोहार, विपिन मंडल, गुलाब सिंह, शंकर दास, मुकरी राम, संजय मिश्रा, नरेश प्रसाद, कुलदीप साव, सहदेव रवानी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, बसंती देवी, शम्पा सिन्हा, उर्मिला देवी बनाये गये।
मौके पर राजेश पासवान, बिरेन्द्र गुप्ता, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, फूली गोप, गौतम लोहार, भुनेश्वर, कुंडा सिंह, लखन प्रसाद बाउरी, गनपत, भोला राम, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply