राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। एसबीआई बोकारो थर्मल के समीप स्थित दुर्गा मंडप मैदान में 3 जुलाई को उन्नति योगा ग्रूप का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। यहां ग्रुप की महिलाओं ने योगाभ्यास कर स्थापना दिवस मनाया।
जानकारी के अनुसार यह ग्रुप बोकारो थर्मल में महिलाओं को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण देती है, ताकि महिलाएं स्वास्थ्य रहे। उन्नति योगा ग्रूप की महिला प्रशिक्षक अलका तिवारी ने बताया कि कॉलोनी की कामकाजी एवं घरेलू महिलाओं को हमारी संस्था निःशुल्क योग का प्रशिक्षण विगत चार वर्षों से दे रही है। इस अवसर पर पुनिता कुमारी, सविता कुमारी, नीलू सिन्हा, अंजलि, नंदिनी, साहिन लता, शीला, नारायणी, सरिता, रूबी, अंजू, अनिता, राधा, कनिष्ठा सहित कई महिलायें उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply