ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उप कोषागार कार्यालय इन दिनों तालाब में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। सभी कर्मचारी एवं अधिकारी फूल पैंट मोड़कर कार्यालय में काम कर रहे हैं। कोई भी कर्मचारी जूता नहीं पहन कर कार्यालय में आ सकता है।
जानकारी के अनुसार उप कोषागार में सुरक्षित रखे गये सभी जरूरी कागजात और फाइल भी भींग कर फट रहा है। लगातार हो रही बारिश से जर्जर भवन के छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। फाइल तो छोड़ो पूरा कंप्यूटर सिस्टम ही पानी में भींग जा रहा है। यहां कार्यरत कर्मचारियों को कभी भी शॉर्ट शर्किट होने और करेंट लगने का भय भी सता रहा है। इस विकट स्थिति में कार्यालय में काम करना मजबूरी हो गया है।
उप कोषागार कार्यालय तेनुघाट में कार्यरत कर्मचारी हेमलाल यादव ने 3 जुलाई को बताया कि लगभग चार पांच वर्षों से ऐसा ही स्थिति है। प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में जरूरी कागजात नष्ट हो जा रहा है। यदि भविष्य में कोई भी कागजात आवश्यकता पड़ने पर खोजें जाने पर सड़ा गला हीं मिलेगा। इसकी सूचना कई बार वित्त विभाग एवं भवन निर्माण अधिकारी को लिखित में दी गई है, परन्तु आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बारे में नव पदस्थापित उप कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद्र उरांव ने बताया कि वरीय अधिकारी को सूचना दी गई है, कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि कई वर्षों से इस जटिल समस्या से वे जूझ रहे है।
![]()













Leave a Reply