Advertisement

मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा द्वारा चार जुलाई से अनंद मेला का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। मारवाड़ी महिला सम्मेलन धनबाद शाखा द्वारा विगत 52 बरसों से वार्षिकोत्सव आनंद मेला लगाया जाता ह, जिसमें विभिन्न प्रांतों से आये कुल 70 स्टॉल लगाए जाते हैं। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की साड़िया, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, विभिन्न प्रकार के गेम, होम डेकोर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन इत्यादि की व्यवस्था होती है।

यह मेला धनबाद जिला के हद में धनसार स्थित होटल सिद्धिविनायक में लगाया जाता है। मारवाड़ी महिला सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया और वरिष्ठ बहनों द्वारा 4 जुलाई को सुबह 11 बजे मेला का उद्घाटन किया जायेगा। इसमे शाखा की सभी सदस्य बहन पूरे जोश के साथ इस प्रोग्राम को सफल बनाने में लगी है।

इस मेले को सफल बनाने में आयोजित बैठक में समिति के शाखा अध्यक्ष शारदा, सचिव सुधा खेतान, कोषाध्यक्ष अंजु गुप्ता, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल तुलस्यान, अरुणा बगानिया,, संम्पादिका अनीता अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष किरण गोयनका, मंजू अग्रवाल, सारिका सिंगल, अन्नपूर्णा हडोदिया, प्रीति पी. अग्रवाल, प्रीति एस. अग्रवाल, लक्ष्मी दास रामपुरिया, अनीता मुकिम, मोनिका अग्रवाल, संजू डालमिया, कविता गोयल, रेनू जगनानी, किरण हेलिवाल, शकुन्तला कटेसरिया, चंदा पोद्दार, शिल्पा मोनिकी, उषा किरण अग्रवाल, अनीता मिश्रा, कल्पना पटोदिया आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *