रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर योजना के अंतर्गत बोकारो जिले के भतुआ मौजा में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए अधिग्रहित भूमि के मूल्य निर्धारण को लेकर बीते एक जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक बोकारो परिसदन में की गयी।
बैठक की अध्यक्षता निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय आंजनेयुलू दोड्डे ने की। बैठक में बीएसएल डायरेक्टर इंचार्ज बी. के. तिवारी, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, निदेशक उद्योग विशाल सागर, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, बीएसएल टाउनशिप के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार, महाप्रबंधक ए. के. सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, सब-रजिस्टार सौरव कुमार तथा सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में भूमि अधिग्रहण की पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, न्यायसंगत मुआवजा राशि तय करने एवं स्थानीय बाजार मूल्य पर आधारित दर निर्धारण के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक दोड्डे ने बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया कि प्रस्तावित 740 एकड़ भूमि का कृषि, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रकृति के अनुसार मूल्य निर्धारण कर एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही जिला भू-अर्जन कार्यालय को विगत तीन वर्षों के भूमि निबंधन औसत मूल्य के आधार पर मूल्य निर्धारण का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त नाथ झा ने कहा कि इस परियोजना से बोकारो जिले को औद्योगिक पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय विकास और रोजगार सृजन की दिशा में नया अवसर प्राप्त होगा।
![]()













Leave a Reply