Advertisement

अषाढ़ी पूजा में बकरे की दी गई बलि, गांव की खुशहाली व अच्छी फसल की कामना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नावाडीह के ग्रामीणों ने 2 जुलाई को पंचवर्षीय अषाढ़ी पूजा पारंपरिक तरीके एवं रीति रिवाज से की।

इस अवसर पर नाया (पुजारी) धनेश्वर सिंह एवं गोडायत करमाली ने हरेक टोला के दर्जनों मांझी बाबा के संग मड़ईथान में बैठक व् पूजा कर समस्त विधान पूरी की।

इस मौके पर ग्रामीणों ने गछित एवं वार्षिक तौर पर बकरे की बलि चढ़ाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरेक टोला के ग्रामीणों ने अयोजन मे बढ़ चढ़कर भाग लिया।बता दें कि, पांच वर्षों की इस अयोजन की भव्यता काफी आकर्षक रहा। मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, लालदेव सोरेन, बाबुचंद मांझी, मानिकचंद मंडल, दशरथ सिंह, केदार सिंह, देवीलाल टुडू, सोमर करमाली, गुणाराम मुर्मू, साहेबराम सोरेन, फिरोज टुडू, रामप्रसाद मांझी सहित दो दर्जन मांझी बाबा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *