Advertisement

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक ने किया बरौनी स्टेशन का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने 2 जुलाई को बरौनी स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, फास्ट फूड ट्रैक, स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज, ट्रैक, पुस्तकालय, कैंटीन, वॉशिंग पिट, पार्किंग एरिया आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही बरौनी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक सूद ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं एवं स्टेशन की साफ-सफाई, सुरक्षा, सुचारु परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष बल दिये। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *