सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में पुराने वाहनों के लिए राज्य स्तर पर परिवहन विभाग द्वारा स्क्रैप पॉलिसी बनाने हेतु पहल करने की माँग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने 2 जुलाई को बोकारो के ज़िला परिवहन पदाधिकारी (डिटीओ) वंदना सेजवलकर से मिले।
भाजपा नेता कुमार अमित ने डिटीओ से कहा कि पुराने वाहनों के लिए सरकार द्वारा स्क्रैप पॉलिसी बनाने से जहां सभी वाहन मालिकों को फ़ायदा होगा, वहीं सरकार को अतिरिक्त राजस्व की भी प्राप्ति होगी। साथ हीं सड़कों पर पुराने वाहनों की संख्या में भी कमी आएगी। इसके लिए ज़िला पदाधिकारी को विभागीय पहल करनी चाहिए। इसके अलावे भाजपा नेता ने डिटीओ से बोकारो में आए दिन बेतहाशा हो रही सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने की माँग की।
भाजपा नेता ने कहा कि बोकारो ज़िला मे विगत तीन वर्षों के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई अप्रत्याशित वृद्धि समाज के साथ-साथ प्रशासन के लिये भी चिंता का विषय है। इसे लेकर समाज और प्रशासन दोनों को जागरूक होना पड़ेगा। भाजपा नेता अमित ने वर्ष 2019 के पहले के वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट लगाने, परिवहन विभाग द्वारा बोकारो में आम जनों की आवागमन सुविधा के लिए सरकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी व्यवस्था करने, ज़िला के बस संचालकों द्वारा यात्री किराया वसूली में की जा रही मनमानी पर लगाम लगाने आदि की भी माँग की। इस अवसर पर उनके साथ लालबाबू, गोविन्दा और सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply