एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के एक सम्मानित अखबार के पुराने एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार दीपक पर जानलेवा हमला के आरोपी धुर्वा सीडी-14 रहिवासी दिलीप सिंह को अविलंब गिरफ्तार करने एवं वरिष्ठ पत्रकार की जानमाल की सुरक्षा प्रदान करे हेमंत सरकार।
उपरोक्त बातें 26 मई को वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार दीपक पर जानलेवा हमला होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को ईमेल के माध्यम से पत्र भेज कर आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कही।
उन्होंने उपरोक्त को भेजे गए ईमेल पत्र मे कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची के एचईसी परिसर के सेक्टर टू मे वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार दीपक पर स्थानीय रहिवासी एंव सामंती सोच के दिलीप सिंह द्वारा जानलेवा हमला किया गया। नायक ने कहा कि उक्त घटना बीते 24 मई की शाम को हुई, जब पत्रकार दीपक अपनी बहन संध्या रानी के साथ मिलकर दिलीप सिंह द्वारा उनके गैरेज के अवैध अतिक्रमण का विरोध किया गया।
कहा कि पत्रकार की बहन के अनुसार दिलीप सिंह जो सीडी-14 मे अवैध रुप से रह रहे है, ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनके 30 वर्ष पुराने गैरेज को तोड़न का प्रयास किया। कहा कि संजीत जब वहां पहुंचे और इसका विरोध किया तो आरोपी सिंह और उसके सहयोगियों ने उन पर लाठी- डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से पत्रकार को गंभीर चोटे आई है। साथ ही साथ आरोपी ने जातिगत आधार पर भी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया, जिसका आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच कड़े शब्दो मे निन्दा करता है।
नायक ने कहा कि संजीत कुमार दीपक एंव उनकी बहन ने इस संबंध मे इस घटना की रिपोर्ट जगन्नाथपुर थाना एंव रांची के एससी- एसटी थाने मे मामले को दर्ज कराया है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जिसकी मंच कड़े शब्दो मे निन्दा करता है। साथ हीं मांग करता है कि तुरंत जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए एंव पत्रकार की जानमाल की सुरक्षा हेतु प्रशासन ठोस पहल करे।
जबकि अवैध रुप से रह रहे असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर एचईसी क्वार्टर खाली कराए अन्यथा आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच आन्दोलन करेगा। उन्होंने कहा कि मंच का मानना है कि प्रेस क्लब रांची भी इस मामले को संज्ञान लेने का कार्य कर गंभीरतापूर्वक हमलावर के खिलाफ कार्रवाई हेतु प्रशासन पर दबाव बनाने की दिशा मे कार्य करे।
![]()













Leave a Reply