एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के सभागार में 23 मई को क्लस्टर फाइव के सभी स्कूलों के प्राचार्यों की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता डीएवी कथारा के प्राचार्य सह क्लस्टर हेड डॉ जी. एन. खान ने की।
जानकारी देते हुए शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित बैठक में डीएवी स्वांग की प्राचार्या डी. बनर्जी, डीएवी घाटोटांड़ के प्राचार्य एस. एस. कर, डीएवी ढोरी के प्राचार्य अमिताव दास गुप्ता, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी दुग्दा के प्राचार्य पी. के. पॉल, डीएवी आरा (कुजू) के प्राचार्य आलोक कुमार, डीएवी चैनपुर के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार तथा डीएवी ललपनिया के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने भाग लिया।
बताया गया कि उक्त बैठक का केंद्र बिंदु बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्लस्टर लेवल खेलकूद तथा ज्ञान और कौशल विकास हेतु क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन करना था। बैठक में शैक्षणिक एवं समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत संस्कृत शिक्षक आचार्य चंदन झा द्वारा गायत्री मंत्र से किया गया। तत्पश्चात सभी प्राचार्यो का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बच्चों के शारीरिक विकास एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए डीएवी संस्था प्रत्येक वर्ष डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का आयोजन करती है।
इस वर्ष क्लस्टर फाइव में इन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथि जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुनिश्चित की गई है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला के विषय पर भी बैठक में चर्चा की गयी। कहा गया कि क्लस्टर फाइव के 10 स्कूलों का यह कार्यक्रम आगामी 13 और 14 जून को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यशाला कई स्तरों पर आयोजित होगी, जिसमें ईईडीपी (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा एक एवं दो), प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच), मध्य स्तर (कक्षा छह से आठ), माध्यमिक स्तर (कक्षा नौ एवं दशम) तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर (कक्षा ग्यारह एवं बारह) शामिल हैं। बैठक में उपरोक्त सभी स्तरों पर सामान्य और विषय-विशेष शीर्षकों को शामिल करने पर सहमति जताई गई। बैठक का संचालन डीएवी कथारा के वरीय शिक्षक बी. के. दसौंधी एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद ने किया।
बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में वरीय शिक्षक डॉ आर. एस. मिश्रा, राकेश रंजन, अतुल सिन्हा, आलोक सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, विकाश सिंह, आदिब अहमद, पिंटू दुबे, बबली सिंह, आशा कुमारी, अतानु भौमिक, सौरभ डिंडा, लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना, सुमन कुमार पांडेय, आशीष कुमार पांडेय, अनुज सिन्हा, सुशील ठाकुर, उमेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति, चंपा गिरि आदि का सराहनीय योगदान रहा।
80 total views, 80 views today