Advertisement

तेज आंधी से जड़ सहित एसडीओ आवास के समीप का पेड़ गिरा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल में 17 मई की संध्या आयी तेज आंधी ने पुरे अनुमंडल क्षेत्र को प्रभावित किया है। जगह जगह वृक्षों की डाली टूटकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है।

इसी क्रम में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के तेनुघाट स्थित सरकारी आवास में आंधी में विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर रस्ते में गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से अनुमंडल पदाधिकारी को अपने आवास गाड़ी से अंदर नहीं जा सकते हैं। बताया जाता है कि पेड़ इतना विशाल था कि पूरा रास्ता बंद हो गया और बिजली के तार पर गिरने से तार और बिजली का पोल भी धराशायी हो गया। पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को फोन के माध्यम से सूचना दिया गया है, ताकि पेड़ को जल्द से जल्द हटाया जा सके।

उक्त जानकारी अनुमंडल कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारी रामू रजवार, जयप्रकाश झा सहित अन्य कर्मचारी एवं गार्ड ने दी। बताते चलें कि पिछले दो दिनों पूर्व भी आंधी पानी में बिजली कड़कने के कारण तेनुघाट में न्यायालय परिसर, परिसर के बाहर, अधिवक्ता संघ परिसर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के पास, अनुमंडल कार्यालय का काफी नुकसान हुआ है। जिसमे अनुमंडल कार्यालय का कम्प्यूटर, प्रिंटर और जनरेटर भी जल गया है। वहीं सड़क पर पेड़ गिरने के कारण काफी देर तक आवागमन में काफी परेशानी हुई थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *