रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो ने 16 मई को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में एसडीओ मुकेश मछुआ ने सभी मनरेगा कर्मियों से क्षेत्र में चल रहे योजनाओं की स्थिति, श्रमिकों की उपस्थिति, भुगतान की प्रक्रिया एवं योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विवरण प्राप्त किया। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरे किए जाए, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक में एसडीओ ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना ग्रामीणों के लिए रोजगार का एक सशक्त माध्यम है।
इसके माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट कर कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी के अलावे सभी कर्मी उपस्थित थे।
बीडीओ ने मुखियाओं के साथ बैठक कर खराब चापाकल व हैंडवॉश के दिए निर्देश
एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में 16 मई को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नम्रता जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों और विद्यालयों में खराब पड़े चापाकलों ki मरम्मति और हैंडवॉश की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक में बीडीओ जोशी ने सभी मुखियाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि विद्यालय और आंगनबाड़ी में बच्चों को पेयजल की समस्या से जूझना न पड़े।
उन्होंने कहा कि पंचायत की छोटी-बड़ी शिकायतें प्रखंड मुख्यालय तक नहीं आएं, इसके लिए स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने हैंडवॉश यूनिट्स की मरम्मत व संचालन की दिशा में भी जल्द कदम उठाने को कहा। बैठक में दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो, विजय कुमार, गीता देवी, सरिता देवी, हारू रजवार, मंजू देवी, राजेंद्र महतो, चंद्रशेखर हेंब्रम, सुमित्रा कुमारी, चंद्रशेखर नायक सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
36 total views, 8 views today