एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के करगली कल्याण मंडप में 10 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं द्वारा संयुक्त बैठक किया गया। संचालन इंटक नेता श्यामल कुमार सरकार ने की। उक्त बैठक केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कानून के विरोध में आगामी 20 मई को होनेवाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर आयोजित किया गया।
बैठक में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लंबे संघर्षों के बाद मजदूर वर्ग द्वारा हासिल किए गए 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में पूंजीपतियों के हक में बदला जा रहा है। श्रम संहिताओं को लागू करने के बाद मजदूरों को कानून द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा का कवर कम हो जाएगा।
कहा गया कि केंद्र की मोदी सरकार देश के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों बैंक, बीमा, कोयला, स्टील, बंदरगाह व एयरलाइंस का निजीकरण कर रही है। बताया गया कि आज सरकार जो दोहरी राजनीति चल रही है, इसको हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार ने मजदूरों के हित के लिए जो कानून बनाए थे, उनमें जो बदलाव कर रही है, उस पर रोक लगाई जाए। 44 कानून को अब सरकार तोड़ -मरोड़कर चार कोड बना रही है। इसके लिए हमें संगठित एवं असंगठित एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूर के ऊपर केंद्र सरकार काला कानून थोप रही है। इस कानून को किसी भी हाल में लागू नहीं होने देना है। कोयला क्षेत्र के मजदूरों से अपील करते हुए कहा गया कि मजदूर की ताकत अत्यधिक है। आने वाली 20 मई को नये श्रम कानून के विरोध मे देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। अपनी रक्षा के लिए अपनी ताकत को दिखाते हुए बेरमो क्षेत्र में हड़ताल को ऐतिहासिक करना है।
बैठक को एटक नेता लखन लाल महतो, चंद्रशेखर झा व् गणेश प्रसाद महतो, इंटक के श्यामल कुमार सरकार, छेदी नोनिया व अजय सिंह, एचएमएस के ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, कामोद प्रसाद, आर उनेश व् सुशील सिंह, सीटू के विजय भोई, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, जयनारायण महतो और रामचंद्र ठाकुर आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा शिवनंदन चौहान, भीम महतो, गणेश मल्लाह, उत्तम सिंह, जयराम सिंह, प्रताप सिंह, राजू भुखिया, जितेंद्र दूबे, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, चंद्रशेखर महतो, उत्तम सिंह, जवाहरलाल यादव, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, रोशन सिंह, परबेज अख्तर, मोहम्मद कलीमुद्दीन, महफूज आलम, कमलेश गुप्ता आदि दर्जनो संगठित व् असंगठित ट्रेड यूनियन नेतागण उपस्थित थे।
56 total views, 6 views today