Advertisement

वाशीनाका शिवसेना शाखा श्रद्धालुओं की भीड़

मुश्ताक खान/ मुंबई। तरूण मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में मंगलमूर्ति के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। करीब 46 वर्षों से वाशीनाका के शिवसेना शाखा में हर साल की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसकी स्थापना स्व. शरदभाऊ आचार्य ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की थी। मौजूदा इस मंडल के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष शिवसेना नेता सुबोध आचार्य हैं। सुबोध आचार्य के मार्गदर्शन में उप विभाग प्रमुख राजेंद्र तुकाराम पोल तरूण मित्र मंडल में आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव की देख भाल करते हैं।

उत्सव मंडल के कार्यों में शिवाजी निगडे, विश्वनाथ आहिरे, विट्ठल जाधव, जयंत पोल, दीपक काले, गणेश पांचाल, संतोष रेड्डी, रमेश चव्हाण, वैभव शिंदे, सुधाकर जाधव आदि तत्पर रहते हैं। उप विभाग प्रमुख राजेंद्र तुकाराम पोल ने बताया कि 46 वर्षों से परंपारिक रूप से तरूण मित्र मंडल द्वारा अलग अलग झांकिया बनाई जाती हैं। इसके अलावा महाप्रसाद और भंडारा का भी वितरण किया जाता है। पोल ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में आम व खास लोगों के अलावा पार्टी के नगरसेवक, विधायक और सांसद यहां दर्शन के लिए आते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *